Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर बने डीएसपी

सरकार नेजारी किया आदेश

Published On

श्रीनगर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पुलिस विभाग में 11 इंस्पेक्टरों को पदोन्नति देने का फैसला किया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत सामान्य कैडर के इन अधिकारियों को अब पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), सामान्य कैडर के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के मुताबिक, सभी पदोन्नत अधिकारियों को वेतनमान-8 (₹47,600-₹1,51,100) में तत्काल प्रभाव से पदोन्नति का लाभ मिलेगा। यह आदेश गृह विभाग की ओर से जारी किया गया है। Jammu & Kashmir

इन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में शेख आज़ाद, इम्तियाज़ अहमद, बशीर अहमद, मोहम्मद अमीन, मोहम्मद अलियास मलिक, संजीव कुमार, मोहम्मद फारूक, बहार अहमद, मुश्ताक अहमद, मीर रियाज़ अहमद और फारूग अहमद शामिल हैं। सरकार के आदेश में इन अधिकारियों के संबंधित पीआईडी नंबर भी दर्ज किए गए हैं। पदोन्नति के बाद सभी अधिकारी सामान्य कैडर में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर कार्य करेंगे।

न्यायालय के फैसले के अधीन रहेगा आदेश

गृह विभाग ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि इन पदोन्नतियों का प्रभाव किसी सक्षम न्यायालय में लंबित रिट याचिकाओं के अंतिम परिणाम के अधीन रहेगा। इस तरह सरकार ने एक ओर 11 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नति दी है, वहीं दूसरी ओर न्यायिक मामलों से जुड़े संभावित प्रभाव को लेकर आदेश में आवश्यक शर्त भी शामिल की है। Jammu & Kashmir

About The Author

Related Posts