Gogamedi Mela Special Train: गोगामेड़ी मेले के लिए गोगामेड़ी-अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल ट्रेन शुरू

गोगामेड़ी मेले के दौरान होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Published On

Gogamedi Mela Special Train: हनुमानगढ़। रेलवे द्वारा दिनांक 28 सितंबर 2026 से आयोजित होने वाले गोगामेड़ी मेले के दौरान होने वाले अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए गोगामेड़ी-अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04749, गोगामेड़ी-अलीगढ़ अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 02.09.26 से 04.09.26 तक (03 ट्रिप) गोगामेड़ी से 19.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 04.50 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी। Railway News

इसी प्रकार गाडी संख्या 04750, अलीगढ़-गोगामेड़ी अनारक्षित मेला स्पेशल दिनांक 03.09.26 से 05.09.26 तक (03 ट्रिप) अलीगढ़ से 06.30 बजे रवाना होकर 17.30 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तहसील भादरा, सादुलपुर, लोहारू, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, दादरी व खुर्जा जं. स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 16 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बें होंगे। Railway News

About The Author

Related Posts