शिक्षा और रोजगार
नहर में लापता वंश की तलाश तेज, गोताखोरों ने संभाला मोर्चा
नहर में लापता वंश की तलाश तेज, गोताखोरों ने संभाला मोर्चा
Published On
भोपा। नहर में लापता हुए वंश की तलाश को लेकर भोपा पुलिस ने खोज अभियान तेज कर दिया है। पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में तलाश शुरू कराई। तेज बहाव के बीच गोताखोर नहर के अलग-अलग हिस्सों में वंश की तलाश कर रहे हैं। पुलिस द्वारा नहर के बड़े हिस्से को खंगाला जा रहा है। मौके पर पुलिस टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है और वंश की तलाश में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
भोपा क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि लापता वंश की तलाश के लिए पुलिस की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। गोताखोरों की टीम नहर में लगातार खोजबीन कर रही है। अभियान के दौरान नहर के आसपास भी पुलिस द्वारा निगरानी रखी जा रही है।