Blood Donation Camp: झूट्टी खेड़ा में ग्राम पंचायत के सहयोग से लगाया गया रक्तदान शिविर
50 यूनिट रक्त एकत्रित, एसपी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाजसेवा से जुड़ने का किया आह्वान
सिरसा, (सच कहूँ/अनिल)। गांव झूट्टी खेड़ा में ग्राम पंचायत के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एसपी जसलीन कौर ने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकता है। Sirsa News
उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और शिक्षा, खेल, कौशल विकास व समाजसेवा जैसी सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के साथ नशा मुक्ति अभियान भी चला रही है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर नशा मुक्त और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर सरपंच देवीलाल सहित ग्रामीण व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। Sirsa News