शरीरदानी महिंदर कौर इन्सां को नामचर्चा व राशन वितरण के साथ दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

ब्लॉक कमेटी ने परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

Published On

Ration Donation: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। ब्लॉक रोड़ी के गांव झोरड़रोही निवासी सचखंडवासी शरीरदानी महिंदर कौर इन्सां की स्मृति में मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान साध-संगत, परिजनों, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों सहित अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। करीब 90 वर्षीय माता महिंदर कौर इन्सां बीती 25 अगस्त को सचखंड जा विराजी थीं। उनके परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार मेडिकल शोध कार्यों के लिए उनका पार्थिव शरीर दान कर मानवता की बड़ी मिसाल पेश की। Sirsa News

श्रद्धांजलि नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने बेनती भजन के साथ करवाई। इसके बाद कविराजों ने नाम व चेतावनी प्रथाओं से संबंधित भजनों के माध्यम से बताया कि मनुष्य जन्म बेहद दुर्लभ है और इंसान इस जीवन में प्रभु की भक्ति एवं इबादत कर अपने जीवन को सार्थक बना सकता है। ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि माता महिंदर कौर इन्सां ने पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से नाम शब्द लेकर अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में लगाया।

उन्होंने जीवनभर सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मरणोपरांत शरीरदान कर समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार सेवा और सुमिरन में हमेशा अग्रणी रहता है। नामचर्चा के समापन अवसर पर प्रेमी जलौर सिंह इन्सां ने पवित्र ग्रंथ से संत-महात्माओं के अनमोल वचन सुनाकर साध-संगत को लाभान्वित किया। इस दौरान सचखंडवासी के परिवार की ओर से पांच जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। वहीं ब्लॉक कमेटी की ओर से परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। Sirsa News

About The Author

Related Posts