ब्लॉक रतनगढ़ की साध-संगत ने पौधारोपण कर चलाया सफाई अभियान
ब्लॉक रतनगढ़ की साध-संगत ने पौधारोपण कर चलाया सफाई अभियान
रतिया (सच कहूँतरसेम सैनी/शामवीर)। रतनगढ़ के मानवता भलाई केंद्र में संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जन्म माह की खुशी में ब्लॉक रतनगढ़ की साध-संगत द्वारा पौधारोपण व सफाई अभियान चलाया गया। साध-संगत ने मानवता भलाई केंद्र के सामने सड़क पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सड़कों के किनारों पर उगे हुए खरपतवारों को उखाड़कर साफ-सफाई की गई ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके। हरियाणा स्टेट के सच्चे नम्र सेवादार हरदीप सिंह इन्सां ने बताया कि अगस्त महीना संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के जन्म माह की खुशी में मनाया जाता है।
जिसके उपलक्ष्य में साध-संगत द्वारा पौधे रोपित करने, गरीबों को खाना खिलाने, राशन बांटने के अलावा अनेक समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं। इसी के तहत आज ब्लॉक रतनगढ़ की संगत ने भी सड़कों पर पौधों की देखभाल करने के साथ सफाई की गई। इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक जगजीवन, जसवीर प्लांट, बलवंत, अमरीक, चैत, हरदेव, दलवीर नंबरदार, अनमोल, बलबीर, गुरजंट, रवि, कुलविंद्र, करमजीत व शाह सतनाम जी ग्रीन एस सदस्य व आईटी विंग के सेवादार उपस्थित थे।
.jpg)