‘मिशन क्लीन पंजाब’: 10 दिन में खन्ना को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का लक्ष्य: सौंद 

कैबिनेट मंत्री ने खन्ना से की सफाई अभियान की शुरूआत 

Published On

लुधियाना/खन्ना (सच कहूूँ/सुरेन्द्र कुमार शर्मा)। Khanna News: पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलाए जा रहे ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत खन्ना से विशेष सफाई अभियान की शुरूआत की गई। कैबिनेट मंत्री एवं हलका खन्ना के विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंद ने नगर काउंसिल खन्ना के कार्यालय से इस अभियान की शुरूआत की। सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों को साफ-सुथरे और सुंदर शहरों के रूप में विकसित करने के लिए बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

इसका मुख्य उद्देश्य पंजाब के छोटे-बड़े शहरों को स्वच्छता के मॉडल के रूप में विकसित करना है, ताकि लोगों को साफ-सुथरा और स्वस्थ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी नगर निगमों और नगर काउंसिलों के अधीन आने वाले क्षेत्रों में विशेष सफाई कार्य किए जा रहे हैं। इसी के तहत खन्ना शहर में भी अगले 10 दिनों के दौरान सफाई कार्यों में तेजी लाई जाएगी। खास तौर पर उन स्थानों की पहचान कर सफाई की जाएगी, जहाँ लोगों द्वारा बार-बार कूड़ा फेंका जाता है। 

Khanna News
Khanna News: 10 दिन में खन्ना को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने का लक्ष्य सौंद 

About The Author

Related Posts