सचखंडवासी देहदानी हरनेक सिंह इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि, किया ये सराहनीय कार्य

फूड बैंक मुहिम के तहत 7 जरूरतमंद परिवारों को बांटा एक माह का राशन

Published On

Paid Tribute: सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। उपकार कॉलोनी निवासी सेंटर स्टोर सेवादार सुखवीर इन्सां व प्रगट सिंह के देहदानी पिता सचखंडवासी हरनेक सिंह इन्सां के निमित श्रद्धांजलि नामचर्चा उपकार बुधवार को कॉलोनी में आयोजित की गई। नामचर्चा में बड़ी संख्या में साध-संगत ने शिरकत कर देहदानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। Sirsa News

श्रद्धांजलि नामचर्चा का शुभारंभ प्रेमी सेवक परमजीत इन्सां ने इलाही नारा बोलकर किया। इसके पश्चात कविराजों ने नाम व चेतावनी प्रथाए भजन-शबद बोलकर मनुष्य जीवन की महत्ता पर प्रकाश डाला। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए, जिन्हें साध-संगत ने ध्यानपूर्वक श्रवण किया। बाद में अरदास पढ़कर व सुमिरन कर नामचर्चा कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान देहदानी के परिजनों की ओर से फूड बैंक मुहिम के तहत 7 जरूरतमंदों को एक-एक महीने का राशन वितरित किया गया।

इस अवसर पर देहदानी को श्रद्धांजलि देने के लिए डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधन समिति के सदस्य, सच्चे नम्र सेवादार अमरजीत इन्सां, यादविंद्र इन्सां, संदीप इन्सां, औम प्रकाश इन्सां, बहादुर सिंह इन्सां, रामफल इन्सां, दीवान इन्सां, जगदीश इन्सां, सरसा ब्लॉक प्रेमी सेवक कस्तूर सोनी इन्सां, राजकुमार, जग्गा सिंह, कृष्ण इन्सां, बलविंद्र सिंह, गुरतेज सिंह, देहदानी के भाई रूप सिंह, सोहन सिंह व प्रकाश सिंह सहित आसपास के ब्लॉकों की सच्ची प्रेमी समिति व विभिन्न समितियों के सेवादार मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts