Football Competition: झरोठी की तीन बेटियों का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
झरोठी की तीन बेटियों का राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन
खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: पानीपत में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए झरोठी गांव की तीन बेटियों का सोनीपत की टीम में चयन। कोच अंजू ने बताया कि 20 जुलाई को आर के स्कूल गन्नौर में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चुना गया। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए सोनीपत की टीम में झरोठी गांव की अंडर-19 में जीविका पुत्री जगदीश, अंजलि पुत्री संदीप, माही पुत्री अमित अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
झरोठी गांव के सरपंच जोगिंदर दहिया ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है । केवल उन्हें निखारने वाला चाहिए। इसी प्रतिभा को निखारने के लिए झरोठी गांव में फुटबॉल अकादमी स्थापित की गई है। ताकि यहां के बच्चे भी दुनिया में अपना नाम रोशन करें।