मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप, डबल जॉब कार्ड और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग
मनरेगा में फर्जीवाड़े का आरोप, डबल जॉब कार्ड और सरकारी धन के दुरुपयोग की जांच की मांग
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द में मनरेगा योजना के तहत कथित अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री मुन्शाद अली चौहान ने खंड विकास अधिकारी कैराना तथा संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर वर्ष-2024 से अब तक के कार्यों का सोशल ऑडिट कराने और कथित अनियमितताओं की जांच कराकर सरकारी धन की रिकवरी कराने की मांग की है।
चौधरी मुन्शाद अली चौहान ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत दभेड़ी खुर्द में मनरेगा के अंतर्गत वर्ष-2023-24 और 2024-25 में पति-पत्नी तथा बच्चों के अलग-अलग जॉब कार्ड बनाकर एक परिवार द्वारा 100 दिन से अधिक रोजगार प्राप्त किया गया। उन्होंने इसे मनरेगा के निर्धारित नियमों के विपरीत बताते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि ग्राम पंचायत में कई लोगों के डबल जॉब कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने इन सभी मामलों की जांच कराकर यदि अनियमितता पाई जाए तो धनराशि की रिकवरी कराने की मांग की है। शिकायत में दभेड़ी खुर्द में बंजारा बस्ती के पास जीर्णोद्धार एवं मेड़बंदी के कार्य का भी उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि मौके पर उक्त कार्य दिखाई नहीं देता और कार्य केवल कागजों में दर्शाया गया है। उन्होंने मामले की स्थलीय जांच कराने की मांग की है। मुन्शाद अली चौहान ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों के दौरान मनरेगा योजना के तहत कागजों में कई कार्य दर्शाए गए, लेकिन मौके पर कथित रूप से नहीं कराए गए। उन्होंने फर्जी मजदूरी दर्शाकर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पांच वर्षों का रिकॉर्ड भी शिकायत के साथ संलग्न करने की बात कही है।
4.jpg)