नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना
नाबालिग से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कारागार रवाना
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। विगत चार अगस्त को क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली कैराना पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस घटना में शामिल आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में सोमवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के आदेश पर महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बे की इमामगेट चौकी प्रभारी एसआई जितेंद्र त्यागी ने मामले में वांछित आरोपी साहिल निवासी मोहल्ला अफगानान कस्बा कैराना को नगर नेशनल हाइवे पर स्थित रामड़ा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।