सिरसा: बेरियो बाग वाली गली में बदबू से लोग बेहाल, शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं

सिरसा: बेरियो बाग वाली गली में बदबू से लोग बेहाल, शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं

Published On

सिरसा। शहर के परमार्थ नगर स्थित बेरियो बाग वाली गली में सीवरेज ब्लॉक होने के कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवरेज की समस्या के चलते गलियों में गंदगी फैल रही है और आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। इससे कॉलोनीवासियों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासी मलकीत सिंह ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था बाधित होने के कारण लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। गलियों में गंदगी और बदबू के कारण घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक गंदगी जमा रहने से बीमारियां फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है।

मलकीत सिंह के अनुसार, इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग में शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। इसके चलते कॉलोनीवासियों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सीवरेज व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करवाया जाए और गलियों में फैली गंदगी की सफाई करवाई जाए, ताकि उन्हें इस परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब तक कदम उठाता है।

About The Author

Related Posts