बीबीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने दी बधाई

बीबीए प्रथम वर्ष के परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने दी बधाई

Published On

मीरापुर (सच कहूं/कोमल कुमार)। Miranpur News: भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (बीआईटी) के प्रबंधन विभाग के बीबीए प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही संस्थान में खुशी का माहौल है। परीक्षा में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट अंक हासिल किए और संस्थान का नाम रोशन किया।

घोषित परीक्षा परिणाम में सलोनी ने 81.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिफा ने 72.71 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा मनप्रीत कौर ने 71.43 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके कठिन परिश्रम, शिक्षकों के समर्पण और संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि निरंतर सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने की प्रक्रिया है।

संस्थान के निदेशक डॉ. कुलभूषण गुप्ता ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रबंधन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार एवं करियर की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण समर्पण और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विभागाध्यक्ष गौरव राजपूत सहित समस्त शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग को दिया। प्रथम स्थान प्राप्त सलोनी ने कॉर्पोरेट जगत में सफल प्रबंधन विशेषज्ञ बनने की इच्छा जताई, जबकि शिफा मानव संसाधन प्रबंधन और मनप्रीत कौर ने उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।

इस अवसर पर उपनिदेशक डॉ. पुष्पनील वर्मा, जीएम फाइनेंस सीए दुष्यंत कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा सहित अर्पित शर्मा, अर्पिता माहेश्वरी, स्वयंजीत सिंह एवं समस्त संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।

 

About The Author

Related Posts