Ganga Barrage: गंगा बैराज के गेट नंबर 28 से युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

गंगा बैराज के गेट नंबर 28 से युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

Published On

रामराज (सच कहूँ/कोमल कुमार)। Ramraj News: गंभीर बीमारी से परेशान एक युवक ने गंगा बैराज के गेट नंबर 28 से गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लग सका।

जितेंद्र शर्मा पुत्र महेंद्र शर्मा निवासी प्रगति विहार, बिजनौर काफी समय से बीमारी से ग्रस्त चल रहा था। बीमारी के चलते वह मानसिक रूप से परेशान और अवसाद में बताया जा रहा था। मंगलवार सुबह वह गंगा बैराज पहुंचा और गेट नंबर 28 पर जाकर अचानक गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे गंगा में कूदते हुए देख लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन भी गंगा बैराज पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।युवक की तलाश के लिए पीएसी के गोताखोरों को भी मौके पर बुलाया गया। गोताखोर देर शाम तक गंगा में युवक की तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही ने बताया कि युवक की तलाश लगातार जारी है। जब तक युवक का पता नहीं चलता, पुलिस और गोताखोरों की टीम अभियान जारी रखेगी।

About The Author

Related Posts