कोतवाली पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा
Published On
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को न्यायालय से गैर-हाजिर चल रहे मुसारिक निवासी ग्राम भूरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए वारंटी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया गया।