मिसरा-ए-तरह पर काव्य प्रतियोगिता में आस मोहम्मद फैज कुरैशी प्रथम

मिसरा-ए-तरह पर काव्य प्रतियोगिता में आस मोहम्मद फैज कुरैशी प्रथम

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पिछले दिनों मुजफ्फरनगर की कमर अदबी सोसाइटी की ओर से मिसरा-ए-तरह दिया गया, जिसमें अलग-अलग शहरों और क्षेत्रों के शायरों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कैराना निवासी आस मोहम्मद फैज कुरैशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर साहित्यिक एवं शायरी से जुड़े लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी। फैज कुरैशी की इस कामयाबी पर कमर अदबी सोसाइटी के सदस्य विशेष रूप से कैराना पहुंचे। यहां उन्होंने फैज कुरैशी से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया और उनकी साहित्यिक उपलब्धि के लिए सनद एवं इनामी राशि भेंट की।

सोसाइटी के सदस्यों ने कहा कि विभिन्न शहरों के शायरों को एक मंच पर लाकर उनकी प्रतिभा को सामने लाना उर्दू अदब के लिए सराहनीय प्रयास है। इस मौके पर आयोजित साहित्यिक मुलाकात में शायरी और उर्दू अदब के मौजूदा माहौल पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन नए और प्रतिभाशाली शायरों की हौसला अफजाई करने के साथ-साथ विभिन्न शहरों के साहित्यकारों के बीच आपसी ताल्लुकात को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर रईस आजम खान, अब्दुल हक सहर पैकर पानीपती, अब्दुर्रहमान अदीब, तनवीर गौहर समेत अन्य साहित्य प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Kairana News
Kairana News: मिसरा-ए-तरह पर काव्य प्रतियोगिता में आस मोहम्मद फैज कुरैशी प्रथम

About The Author

Related Posts