Bullet Bike Challan: पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइकों पर पुलिस का शिकंजा, काटे चालान

एसपी के निर्देश पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान, नियम तोड़ने वालों पर बरती सख्ती

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: कैराना में पुलिस ने पटाखे छोड़ने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बुलेट बाइकों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस की अचानक हुई कार्रवाई से बाइक चालकों में खलबली मची रही।

शुक्रवार को कैराना पुलिस ने एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर कस्बे के मुख्य मार्ग पर बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सड़क से गुजरने वाली बुलेट बाइकों को रुकवाकर उनके साइलेंसर की जांच की गई। जांच के दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर लगी कई बाइकों को सीज किया गया। इसके अलावा, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट ड्राइविंग तथा अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी चालानी कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वेदपाल सिंह, सीसी टीम प्रभारी कांस्टेबल नीरज वर्मा और होमगार्ड अरशद चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पटाखा छोड़ने वाली बाइकों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाली कई बाइकों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

 

About The Author

Related Posts