नाबालिग किशोरी के दुराचार का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग किशोरी के दुराचार का वांछित आरोपी गिरफ्तार

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं यौन उत्पीड़न करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। विगत 26 मई को कैराना क्षेत्र निवासी महिला ने अनस निवासी मोहल्ला अशरफ कॉलोनी ग्राम पंजीठ पर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने, यौन उत्पीड़न करने तथा धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी शामली ने प्रकरण में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार महिला अपराधों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने, यौन उत्पीड़न करने तथा धमकी देने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया है।

About The Author

Related Posts