दोस्त पर भरोसा करना पड़ा भारी, बैंक खाते से उड़ाए 44 हजार

दोस्त पर भरोसा करना पड़ा भारी, बैंक खाते से उड़ाए 44 हजार

Published On

कैराना सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: मोहल्ला आलखुर्द के एक युवक को अपने दोस्त को मोबाइल देना भारी पड़ गया। दोस्त ने युवक का फोन-पे चलाकर उसके बैंक खाते से 44,360 रुपये उड़ा लिये। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है।

कस्बे के मोहल्ला आलखुर्द पोवाली निवासी मुरसलीन ने कोतवाली पुलिस को शिकायती-पत्र दिया है। बताया कि विगत शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह कस्बे के मोहल्ला खैलकलां खुरगान रोड पर स्थित अलीशेर ग्राउण्ड में क्रिकेट खेल रहा था। उसने गेंद लगकर टूटने की आशंका के चलते अपना मोबाइल ग्राउण्ड में खडे परिचित अर्श अंसारी नामक युवक को दे दिया। आगे बताया कि उक्त अर्श अंसारी उसके साथ उठने-बैठने वाला है। इसलिए उसे उसके फोन-पे के पिन की जानकारी है। आरोप है कि युवक मोबाइल लेते ही ग्राउण्ड से फरार हो गया और फोन-पे के माध्यम से उसके बैंक खाते से 44,360 रूपये निकाल लिये।

उसे बायोमेट्रिक माध्यम से चेक कराने पर बैंक खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी हुई। आरोप है कि युवक ने अभी तक उसका मोबाइल वापिस नही दिया है, बल्कि उसने अपना व उसका मोबाइल फोन बंद कर दिया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वहीं, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि उन्हें अभी तक तहरीर प्राप्त नही हुई है। लिखित शिकायत मिलते ही अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

About The Author

Related Posts