अज्ञात वाहन ने फाइनेंस कर्मियों को मारी टक्कर, दो घायल

अज्ञात वाहन ने फाइनेंस कर्मियों को मारी टक्कर, दो घायल

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: शुक्रवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो फाइनेंस कर्मचारी घायल हो गए। हादसे में घायल दोनों कर्मचारियों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। शामली के मोहल्ला दयानंद नगर निवासी हर्षित और गांव मुंडेट कलां निवासी सौरभ शामली स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार को दोनों युवक कंपनी के किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर कैराना आए थे। दोपहर करीब तीन बजे नगर के मुख्य मार्ग पर उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए कैराना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों का उपचार किया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। बाइक सवार कर्मियों को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी।

 

About The Author

Related Posts