Uttarakhand Roadways Bus Accident: गाजियाबाद में बड़ा सड़क हादसा, गंगनहर के पास पिलर से टकराकर पलटी रोडवेज बस

मुरादनगर में दिल्ली-मेरठ हाईवे पर रविवार सुबह हुआ हादसा, 15-20 घायल, 2 गंभीर

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविन्द्र सिंह)। Ghaziabad News: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर मुरादनगर गंगनहर के पास रविवार सुबह करीब 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली आईएसबीटी  से रुड़की जा रही उत्तराखंड रोडवेज की बस पिलर नंबर 969 से टकराकर पलट गई। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। हादसे में 15 से 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Related Posts