मंडावर खनन प्वाइंट पर प्रशासन की छापेमारी, मौके पर नहीं मिला खनन

अवैध रेत खनन की सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में पहुंची संयुक्त टीम ने की जांच, नियम विरुद्ध खनन किये जाने पर सख्त कार्यवाही के लिए चेताया

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: यमुना खादर क्षेत्र के मंडावर खनन प्वाइंट पर अवैध खनन की सूचना मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम के नेतृत्व में राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन क्षेत्र की गहन जांच की। हालांकि निरीक्षण के दौरान यमुना नदी में खनन कार्य होता नहीं पाया गया। सोमवार को एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, एआरटीओ प्रवेश कुमार, तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार समेत राजस्व विभाग की टीम मंडावर खनन प्वाइंट पर पहुंची। टीम ने मौके की स्थिति, खनन क्षेत्र और वहां मौजूद व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

एसडीएम शिवाजी यादव ने बताया कि जनपद मुख्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम द्वारा खनन प्वाइंट की जांच की गई है। जांच के समय नदी में खनन कार्य संचालित होता नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद खनन कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ओटीपी प्राप्त होने और प्वाइंट विधिवत चालू होने के बाद ही खनन कार्य शुरू किया जाए। इससे पहले किसी भी प्रकार का खनन कार्य न किया जाए। अचानक हुई प्रशासनिक छापेमारी से खनन ठेकेदार व कर्मचारियों में हलचल बनी रही।

Kairana News (3)
Kairana News: मंडावर खनन प्वाइंट पर प्रशासन की छापेमारी, मौके पर नहीं मिला खनन

 

About The Author

Related Posts