कैराना में वर्कशॉप आयोजित, फोटोग्राफरों ने सीखी नई तकनीक

कैराना में वर्कशॉप आयोजित, फोटोग्राफरों ने सीखी नई तकनीक

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कैराना फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वावधान में कस्बे के नेशनल हाईवे-709एडी पर स्थित हरे कृष्णा होटल में निकोन कैमरा कंपनी की वर्कशॉप आयोजित की गई, जिसमें शामली और पानीपत जिलों के सैकड़ों फोटोग्राफरों ने भाग लिया। गुरुवार को आयोजित वर्कशॉप का शुभारंभ पानीपत फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण बाबा और वरिष्ठ फोटोग्राफर विनोद, रमेश, शमीम व साहब सिंह रावल ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। निकोन कंपनी के प्रोफेशनल ट्रेनर ने मॉडल के माध्यम से कैमरे की नई तकनीकों और उसके संचालन की जानकारी दी।

प्रतिभागियों ने वर्कशॉप में कैमरे से जुड़ी बारीकियां सीखीं। कैराना फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र चौहान ने बताया कि जिले में पहली बार इस तरह की वर्कशॉप आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन आगे भी ऐसी कार्यशालाएं आयोजित कराएगी, ताकि फोटोग्राफर अपनी कला को निखारने के साथ-साथ अपने काम और व्यवसाय को बेहतर बना सकें। कार्यक्रम में सोनू कुमार, राज सहगल, राहुल सैनी, प्रमोद चौहान, हरिओम पांचाल, राजन कश्यप, राजीव आर्य, दिनेश रावल, सीनू शर्मा, अमित गुप्ता, राजन गर्ग आदि मौजूद रहे।

Kairana News (11)

About The Author

Related Posts