कोर्ट में पेश नहीं हुए चंद्रशेखर आजाद, घर की कुर्की का आदेश

2018 के मारपीट मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट सख्त, 8 दिसंबर को अगली सुनवाई

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। Ghaziabad News: विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने लगातार पेशी पर गैरहाजिर रहने के मामले में नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने 17 नवंबर को सुनवाई के दौरान उनकी अनुपस्थिति पर घर की कुर्की का आदेश जारी किया। इससे पहले उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है।मामला वर्ष 2018 में साहिबाबाद थाना क्षेत्र के वृंदावन गार्डन में एक शादी समारोह के दौरान हुई कथित मारपीट और गाली-गलौज से जुड़ा है।

शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार का आरोप है कि समारोह में हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसी मामले में अदालत में सुनवाई चल रही है और 17 नवंबर को आरोप तय होने थे। बताया गया कि चंद्रशेखर आजाद मुंबई में संसदीय कार्यसमिति की पूर्व निर्धारित बैठक में शामिल होने के कारण अदालत नहीं पहुंच सके। उनके अधिवक्ता की ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र भी दिया गया था, लेकिन अदालत ने कुर्की का आदेश जारी कर दिया। मामले में अगली सुनवाई 8 दिसंबर को होगी।

 

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts