Kolayat Mela Special Train: कपिल मुनि मेले के लिए 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेन शुरू

मेले के लिए 23 और 24 नवंबर को चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

Published On

कोलायत (सच कहूँ न्यूज़)। रेलवे द्वारा कोलायत में दिनांक 24.11.2026 को आयोजित होने वाले श्री कपिल मुनि मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के मध्य 3 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इन रेलसेवाओं का विवरण निम्नानुसार है:-

1. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (2 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04733, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) लालगढ़ से 16.00 बजे रवाना होकर 17.10 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04734, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) कोलायत से 18.15 बजे रवाना होकर 19.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

2. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04739, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 05.35 बजे रवाना होकर 06.50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04740, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 07.20 बजे रवाना होकर 08.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

3. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (1 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04741, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 10.50 बजे रवाना होकर 12.00 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04742, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 12.40 बजे रवाना होकर 13.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts