Electricity Theft: कैराना में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 मकानों की जांच, नौ पर मुकदमा

मॉर्निंग रेड में विजिलेंस और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने चलाया अभियान, डेढ़ लाख रुपये बकाया वसूला, चार कनेक्शन काटे

Published On

कैराना, सच कहूँ न्यूज़। Kairana News: बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर विद्युत विभाग व विजिलेंस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार सुबह कैराना के इस्लामनगर मोहल्ले में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। विजिलेंस प्रभारी रोहिताश सिंह के नेतृत्व में चलाए गए मॉर्निंग रेड अभियान के दौरान करीब 200 मकानों के बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। इस दौरान बिजली चोरी के नौ मामलों में मुकदमे दर्ज कराए गए है, जबकि बकाया बिलों के रूप में करीब डेढ़ लाख रुपये वसूल किये गए।

शुक्रवार तड़के विजिलेंस और स्थानीय विद्युत विभाग की संयुक्त टीम कस्बे के इस्लामनगर मोहल्ले में पहुंची। टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों, मीटरों और विद्युत उपभोग की जांच की। अभियान के दौरान बिजली चोरी के नौ मामले सामने आए। वहीं, बकाया विद्युत बिलों की वसूली करते हुए करीब 1.50 लाख रुपये जमा कराए गए। इसके अतिरिक्त, चार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल रही। टीम ने इसके अलावा भी विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बिजली कनेक्शनों की जांच की और अनियमितताओं के मामलों में कार्रवाई की। बिजली चोरी के सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए है। चेकिंग अभियान में विजिलेंस प्रभारी रोहिताश सिंह के साथ स्थानीय विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार गुप्ता, अभियंता अजय शर्मा, लाइनमेंन इकबाल तथा विजिलेंस से आरक्षी सुधीर कुमार और उदित राठी मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts