भाजपा नेता की माता की तेहरवीं में पहुंचे दिग्गज नेता, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

भाजपा नेता की माता की तेहरवीं में पहुंचे दिग्गज नेता, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Published On

मुजफ्फरनगर, Muzaffarnagar News: नई मंडी थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में बुधवार को भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री संजय अग्रवाल की माता स्वर्गीय रश्मि अग्रवाल की रस्म तेहरवीं का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

गौरतलब है कि संजय अग्रवाल की माता रश्मि अग्रवाल का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई थी।

बुधवार को आयोजित रस्म तेहरवीं कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, सांसद चंदन चौहान, सांसद हरेंद्र मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, सपा नेता राकेश शर्मा, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष संजय राठी, रामकुमार रागी, अक्षय कुमार, अजित राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, विवेक बालियान और रविंद्र चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts