शिक्षा और रोजगार
Jaunpur Blood Donation Camp: जगनपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, सदर विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
जगनपुर में रक्तदान शिविर आयोजित, सदर विधायक ने फीता काटकर किया शुभारंभ
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Jaunpur Blood Donation Camp: जरूरतमंद लोगो की सहायता के उद्देश्य से शुक्रवार को गांव जगनपुर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रताप चौधरी के आवास पर लगे शिविर का शुभारंभ सदर विधायक प्रसन्न चौधरी ने फीता काटकर किया। शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान कुल 20 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में डॉ. योगी गौतम नाथ महाराज, कण्डेला से भाजपा मंडल अध्यक्ष नेत्रपाल एडवोकेट ने भी रक्तदान किया। रक्त संग्रह करने पहुंची टीम ने उपस्थित लोगों को रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि दान किया गया रक्त दुर्घटना या आपात स्थिति में किसी जरूरतमंद की जान बचाने में सहायक हो सकता है। टीम में मुकेश चौहान, संदीप, कोमल, योगेश और शिवा शामिल रहे। टीम ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया। इस दौरान एडवोकेट अनुज रावल, चौधरी हरपाल सिंह आदि मौजूद रहें।