BRICS Summit 2026: PM मोदी-पुतिन ने देखी इनोप्रोम प्रदर्शनी, एक ही कार से पहुंचे भारत मंडपम
PM मोदी-पुतिन ने देखी इनोप्रोम प्रदर्शनी, एक ही कार से पहुंचे भारत मंडपम
Published On
नई दिल्ली। BRICS Summit 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय बैठक के बाद भारत मंडपम में आयोजित इनोप्रोम प्रदर्शनी का दौरा किया। दोनों नेताओं ने प्रदर्शनी में विभिन्न औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़ी प्रस्तुतियों का जायजा लिया। बैठक के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही कार में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक बातचीत भी देखने को मिली।
इनोप्रोम प्रदर्शनी में दोनों नेताओं ने आधुनिक तकनीक, उद्योग और भारत-रूस सहयोग से जुड़े क्षेत्रों में हो रहे विकास को देखा। यह मुलाकात दोनों देशों के बीच मजबूत होते रणनीतिक और आर्थिक संबंधों के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।