जीवन में आई चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करें: अभय राजेन्द्र डागा

निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी:एसीपी

Published On

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। युवाओं को शिक्षा, करियर और भविष्य के लिए उचित मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से आईपीएस /सहायक पुलिस आयुक्त कविनगर अभय राजेन्द्र डागा ने थाना सिहानी गेट क्षेत्र स्थित सेठ मुकुन्दलाल इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के अनुभव, कार्यशैली, चुनौतियों और संघर्षों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

एसीपी ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि जीवन में आने वाली चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका दृढ़ता से सामना करना चाहिए और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, करियर, प्रतियोगी परीक्षाओं, लोक सेवा और भविष्य से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे। एसीपी ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का सरल एवं प्रेरणादायी ढंग से समाधान करते हुए उन्हें अपनी क्षमताओं को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह संवाद विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ उन्हें अपने भविष्य के प्रति जागरूक और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में प्रेरणादायी साबित हुआ।

About The Author

Related Posts