ऐलनाबाद बार एसोसिएशन के प्रधान बने संदीप कामरा

प्रधान पद पर संदीप कामरा ने श्रीकांत थेपड़ा को 5 वोट से हराया, सचिव पद पर संदीप गोयल की 32 वोट से जीत

Published On

ऐलनाबाद/सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। Ellenabad News: बार एसोसिएशन ऐलनाबाद के चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। शाम को घोषित परिणाम में प्रधान पद पर संदीप कामरा ने श्रीकांत थेपड़ा को 5 वोट से हराकर जीत दर्ज की। वहीं सचिव पद पर संदीप गोयल ने श्रीभगवान ज्यानी को 32 वोट से मात दी। दोनों पदों के लिए सीधा मुकाबला हुआ था। बार एसोसिएशन में कुल 289 अधिवक्ता मतदाता थे, जिनमें से 280 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए आरओ धर्मपाल विर्क और सहायक आरओ राजकुमार खत्री सहित अन्य अधिवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

चार पदों पर पहले ही हो चुका था सर्वसम्मत चुनाव

बार एसोसिएशन के उपप्रधान पद पर दर्शन तेतरवाल, सह उपप्रधान पद पर कविता शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर कुलदीप कड़वासरा और सहसचिव पद पर मीरा स्वामी का सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका था। प्रधान और सचिव पद पर सहमति नहीं बनने के कारण इन दोनों पदों के लिए मतदान करवाया गया।

जीत के बाद समर्थकों में खुशी

परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित प्रधान संदीप कामरा और सचिव संदीप गोयल को बधाई दी। दोनों ने अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए बार के हितों और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया।

About The Author

Related Posts