इंजीनियर आरके दत्त की पुण्यतिथि पर कल मंगलवार को आयोजित होगा रक्तदान शिविर
इंजीनियर आरके दत्त की पुण्यतिथि पर कल मंगलवार को आयोजित होगा रक्तदान शिविर
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उत्तर-प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ, जनपद शामली के द्वारा स्वर्गीय इंजीनियर आरके दत्त की पुण्यतिथि के अवसर पर कल मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर शामली में लोक निर्माण विभाग परिसर में स्थित एकता सदन डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में आयोजित होगा। महासंघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर दीप्तेश तोमर ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं मानवीय सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।
उन्होंने जनपद के समस्त अभियंताओं, सदस्यों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है। कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का माध्यम बन सकता है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।