Nipun Haryana Mission: निपुण हरियाणा मिशन को रफ्तार देने की तैयारी

जींद में 60 स्कूलों पर रहेगा विशेष फोकस

Published On

जींद (सच कहूँ/जसविन्द्र)। Jind News: निपुण हरियाणा मिशन के तहत विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार के लिए शिक्षा विभाग ने चयनित स्कूलों पर विशेष ध्यान देने की योजना बनाई है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के निदेर्शों के अनुसार जिले में कैप्सूल स्कूल सपोर्ट प्रोग्राम शुरू किया जाएगा। इसके तहत स्कूलों को डेटा के आधार पर शैक्षणिक सहयोग दिया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के सीखने के परिणाम बेहतर हो सकें। जिले के करीब 15 प्रतिशत यानी 60 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें जींद के 14, अलेवा के 6, जुलाना के 8, नरवाना के 11, पिल्लूखेड़ा के 6, सफीदों के 6 और उचाना के 10 स्कूल शामिल हैं। मुख्य रूप से कैटेगरी बी और सी के स्कूल चुने गए हैं, जहां निपुण विद्यार्थियों का प्रतिशत 40 से 60 के बीच है।

कक्षा 2-3 की पढ़ाई पर विशेष नजर

जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने बताया कि आगामी आकलनों को देखते हुए कक्षा 2 और 3 के विद्यार्थियों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणना की क्षमता मजबूत करने पर जोर रहेगा। वर्तमान सत्र में असर असेसमेंट और अगले सत्र में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण प्रस्तावित है। ऐसे में इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को केंद्रित शैक्षणिक सहयोग देने से उनकी सीखने की क्षमता बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

About The Author

Related Posts