Blood Donation: महा परोपकार महोत्सव की खुशी में हिसार के सेवादारों ने किया मानवता भलाई का ये कार्य

डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए किया रक्तदान

Published On

हिसार, (सच कहूँ न्यूज)। पावन महा परोपकार महोत्सव की खुशी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। इमरजेंसी में उपचाराधीन मरीजों के लिए अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ गई। काफी प्रयासों के बाद भी रक्त उपलब्ध नहीं होने पर मरीज के परिजनों ने सेवादारों से संपर्क किया। सूचना मिलते ही सतीश इन्सां व सूरज इन्सां ने तुरंत अलग-अलग ब्लॅड बैंकों में पहुंचकर रक्तदान किया। 

दोनों सेवादारों के रक्तदान से उपचाराधीन मरीजों के इलाज में सहायता मिली। मरीजों के परिजनों और चिकित्सकों ने समय पर रक्त उपलब्ध करवाने पर डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरुजी तथा सेवादारों का आभार जताया। सेवादारों ने कहा कि पावन महा परोपकार महोत्सव की खुशी जरूरतमंदों की सेवा करके मनाना उनके लिए गर्व की बात है। रक्तदान जैसे पुण्य कार्य से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में योगदान मिलता है।

About The Author

Related Posts