Boxing Championship: कुतुबपुर के नैतिक का एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट पर गोल्डन पंच

राज्यस्तरीय सीबीएसई जोन-2 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में जीता गोल्ड

Published On

Boxing Championship: हिसार, (सच कहूँ/मुकेश)। राज्यस्तरीय सीबीएसई जोन-2 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में हांसी क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी नैतिक सैनीवाल ने अंडर-17 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। नैतिक ने प्रतियोगिता में एशियाई स्तर के गोल्ड मेडलिस्ट खिलाड़ी को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। चैंपियनशिप में करीब 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। नैतिक के गांव लौटने पर युवाओं ने खरड़ अलीपुर से कुतुबपुर तक बाइक रैली निकालकर जोरदार स्वागत किया। गांव पहुंचने पर सरपंच अजय पवार और पूर्व सरपंच शेर सिंह मुंजर ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

युवा सामाजिक कार्यकर्ता राहुल शर्मा ने नैतिक को बधाई देते हुए युवाओं से खेलों में भाग लेने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। नैतिक ने कहा कि उसका अगला लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर हरियाणा का नाम रोशन करना है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने की अपील की।

About The Author

Related Posts