शिक्षा और रोजगार
फतेहाबाद का गर्वित बना ईमानदारी की मिसाल
लौटाया 12 हजार रुपये से भरा पर्स
फतेहाबाद, (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा दी जा रही शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए फतेहाबाद निवासी गर्वित गंभीर ने ईमानदारी और इंसानियत की मिसाल पेश की है। गर्वित को रात के समय घर से बाहर जाते हुए तुलसी दास मंदिर के सामने सड़क पर एक पर्स पड़ा मिला। गर्वित ने पर्स उठाकर देखा तो उसमें एक व्यक्ति की पहचान संबंधी दस्तावेज और करीब 12 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य सामान रखा हुआ था।
पर्स में मिले पहचान पत्र के आधार पर उन्होंने उसके मालिक की जानकारी जुटाई और मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया। इसके बाद गर्वित ने पर्स में रखी पूरी नकदी और सामान उसके वास्तविक मालिक कश्मीर सिंह को सुरक्षित वापस लौटा दिया। गर्वित के इस कार्य की क्षेत्रवासियों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि ईमानदारी और इंसानियत की ऐसी मिसाल समाज के अन्य लोगों को भी सही राह पर चलने के लिए प्रेरित करती है।