गुरु प्रेरणा ने बनाया प्रेरणास्रोत, देहदान व नेत्रदान कर अमर हो गई प्रेमलता
चिकित्सा रिसर्च के लिए चूनावढ़ ब्लॉक से दूसरा देहदान
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज़)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक चूनावढ़ से दूसरा देहदान कर सेवादार प्रेमलता दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई। प्रेमलता की अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए परिजनों ने न केवल देहदान करवाया बल्कि अंधेरी जिंदगियों में रोशनी का उजाला करवाने के लिए नेत्रदान भी करवाया। Sri Ganganagar News
परिजनों ने चिकित्सा रिसर्च के लिए आईटीसी डेंटल कॉलेज व रिसर्च सेंटर नोएडा को नेत्रदान करवाएं तो अबोहर से आई नेत्र उत्सर्जन करने वाली टीम ने नेत्रदान करवाए। अंतिम विदाई के समय सच्चे नम्र सेवादार, परिजन, रिश्तेदार, ग्रामीणों सहित चूनावढ़ व रतेवाला की प्रेमी समितियां उपस्थित रहे।
देहदानी प्रेमलता के पति पवन खत्री ने बताया कि प्रेमलता इन्सां हार्ट अटेक के चलते मालिक की गोद में जा बिराजी जिस पर उनकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए डेरा सच्चा सौदा हैल्पलाईन पर देहदान के लिए सम्पर्क किया। हैल्पलाईन के माध्यम से चिकित्सा रिसर्च के लिए आईटीसी डेंटल कॉलेज व रिसर्च सेंटर नोएडा को देहदान करवाया गया। देहदान के साथ साथ अबोहर नेत्रदान कमेटी के मार्फत नेत्रदान करवाया । नेत्र उत्सर्जन के बाद शाह सतनाम जी स्पैशेलिटी अस्पताल सिरसा पहुंचाएं गए। Sri Ganganagar News
देहदान के लिए अंतिम विदाई के लिए एम्बुलैंस को फूलों से सजाया गया। शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादारों ने डेरा मर्यादानुसार उनके निवास स्थान से बस स्टैंड तक धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा, प्रेमलता इन्सां अमर रहे के नारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। सेवादारों ने देहदानी को सेल्यूट करते हुए एम्बुलेंस को रवाना किया।
देहदानी को अंतिम विदाई देने के लिए पुत्र मुकेश इन्सां, राकेश इन्सां, बेटी पूजा सहित परिवार के रिश्तेदार, चूनावढ़, रतेवाला ब्लाक की प्रेमी समितियां, सच्चे नम्र सेवादार गोकुल इन्सां, गुरादिता इन्सां, सोहन लाल इन्सां, सुखविन्द्र सिंह इन्सां, प्रवीण इन्सां, मनीष इन्सां, सरोज इन्सां, सीमा इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक जगसीर सिंह, राजू धवन, प्रेमी सेवक सूरजभान, सुरजीत सिंह, जलंधर सिंह, मनोज, वीर सिंह, संजय नागपाल सहित साध संगत व चूनावढ़ के ग्रामीण उपस्थित रहे। Sri Ganganagar News