तिस्सा में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य झांकी
तिस्सा में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य झांकी
भोपा - श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में भव्य झांकी निकाली गई। मंदिर को भव्य रुप से सजाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और झांकी का जगह-जगह स्वागत किया। थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा तिस्ता मे शिव मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बडे धुम धाम के साथ मनाई गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा नेता अमित राठी ने फीता काटकर किया। अमित राठी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के प्रमुख पवित्र त्योहारों में से एक है, जिसे पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रद्धालु घरों में मिष्ठान तैयार कर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।
जन्माष्टमी के अवसर पर नगर में आकर्षक ढंग से झांकियां सजाई गईं। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, अलीपुर और तिस्सा सहित विभिन्न स्थानों से होकर झांकी निकाली गई। इसमें भगवान श्रीकृष्ण-राधा, भगवान शिव, भगवान श्रीराम और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं।
झांकी के दौरान बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा और लोगों ने उत्साह के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर गोपाल दास महाराज, प्रधान पति राजेंद्र, दीपक चौधरी, रामनिवास कश्यप, सुरेंद्र सिंह भगत जी, ओंकार, सुंदर शर्मा, अंकित बालियान, संजू, नीरज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।