महापरोपकार माह की ख़ुशी में डबवाली के इस दंपती ने किया मानवता भलाई का ये कार्य

जरूरतमंद मरीज के लिए किया रक्तदान

Published On

डबवाली/सरसा (सुभाष)। पावन एमएसजी महापरोपकार माह की ख़ुशी में डबवाली निवासी एमएसजी आईटी विंग सेवादार विंकल इन्सां व उनकी धर्मपत्नी प्रीत इन्सां ने रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल कायम की। दोनों सेवादारों ने शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर, सरसा में पहुंचकर रक्तदान किया। विंकल इन्सां ने 32वीं बार, जबकि प्रीत इन्सां ने 8वीं बार रक्तदान किया।

विंकल इन्सां ने बताया कि यह प्रेरणा हमें पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां से मिली है, उनकी शिक्षाएँ हैं कि अपने हर ख़ुशी के अवसर पर हमें मानवता भलाई का कोई न कोई कार्य जरूर करना चाहिए। उन्होंने बताया कि पूज्य गुरु जी ने ऐसे 176 मानवता भलाई के कार्य शुरू कर रखे हैं। रक्तदान के बाद ब्लड सेंटर की ओर से दोनों सेवादारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। दंपती के इस सेवाभाव की क्षेत्र में काफी सराहना की गई।

About The Author

Related Posts