डर से नहीं, अपनी इच्छा से खोला पार्टी कार्यालय - यशवीर

डर से नहीं, अपनी इच्छा से खोला पार्टी कार्यालय- यशवीर

Published On

खरखौदा (सच कहूँ न्यूज़)। Kharkhoda News: गांव मटिंडू में भाजपा ग्रामीण कार्यालय खोले जाने को लेकर कांग्रेस नेता सिकंदर दहिया द्वारा दिए गए बयान के जवाब में भाजपा मंडल सचिव यशवीर दहिया निवासी मटिंडू ने प्रेस वार्ता में कहा कि  सिकंदर दहिया द्वारा मकान टूटने वाला होने के कारण भाजपा कार्यालय खोलने की बात कही गई है, जो आधी-अधूरी जानकारी पर आधारित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मकान व भाजपा कार्यालय किला नंबर 44/10 में है और इसका गांव के पार्टीशन से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि भूमि से संबंधित मालिकाना हक के दस्तावेज उनके पास हैं तथा भाजपा कार्यालय उन्होंने अपनी इच्छा से खोला है। यशवीर दहिया ने सिकंदर दहिया के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें पूरे मामले की जानकारी लेकर ही बयान देना चाहिए था। उन्होंने कहा कि गांव के बंटवारे को लेकर बनी संघर्ष समिति के चेयरमैन सिकंदर दहिया के पिता कुलदीप दहिया हैं। जिन्हें इस बात की पूरी जानकारी है। पूरी जानकारी लेकर ही बयान देने का निर्णय लेना चाहिए। इसलिए वह ऐसे दिए गए बयान की कड़ी निंदा करते हैं। इस मौके पर कर्मवीर पांचाल, रविंद्र कुमार,श्री भगवान, पूर्व सरपंच विरेंद्र , बलवंत सिंह, पवन कुमार, विकास कुमार ,वेदपाल दहिया व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts