प्लाट पर कब्जा करने व जानलेवा हमला करने के मामले में सातवाँ आरोपी यूपी से गिरफ्तार 

आरोपी पर कातिलाना हमला, धोखाधड़ी व लड़ाई झगड़ा के 7 से अधिक मामले दर्ज 

Published On

कलायत (सच कहूँ न्यूज)। Kalayat News: क्षेत्र में प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से जानलेवा हमला करने के मामले में सीआईए-1 पुलिस टीम ने उक्त मामले में वांछित आरोपी कलायत निवासी प्रवीन उर्फ डुली को वृंदावन यूपी से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार किए जा चुके है। डीएसपी कलायत रोहताश ने बताया कि वार्ड नंबर 12 कलायत निवासी शीशपाल की शिकायत पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार रेलवे रोड कलायत स्थित एक प्लाट को लेकर आरोपियों के साथ विवाद चल रहा था। आरोप है कि प्लाट पर कब्जा करने के उद्देश्य से आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए तथा निर्माण कार्य में बाधा पहुंचाई गई।

1 जुलाई 2026 की रात शीशपाल व उसकी पत्नी माया देवी प्लाट पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ आरोपी दीवार फांदकर प्लाट में घुस आए  तथा जान से मारने की धमकी दी। बाद में रात करीब 2 बजे रेलवे रोड स्थित मोरवी नंदन अस्पताल के पास आरोपियों ने शीशपाल व उसकी पत्नी का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि सतबीर उर्फ सोनू रैबारी व उसके साथी ने शीशपाल पर डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल को पहले सरकारी अस्पताल कलायत तथा बाद में सरकारी अस्पताल कैथल रेफर किया गया। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रवीन उर्फ डुली षडयंत्र बनाकर भू-माफिया का काम करता हैं। आरोपी प्रवीन भी उक्त वारदात में शामिल था। आरोपी प्रवीन उर्फ डुली ने अपने अन्य साथी राकेश उर्फ राकू, सलीम व अन्य के साथ मिलकर किसी कमजोर आदमी के प्लाट पर जबरन कब्जा करने, जबरन वसूली करने, धोखाधड़ी करने सहित अन्य वारदातों को अंजाम देने का एक संगठित गिरोह चला रहे है। आरोपी पर जिला कैथल में कातिलाना हमला, धोखाधड़ी व लड़ाई झगड़ा के 7 से अधिक मामले दर्ज है। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

About The Author

Related Posts