Blood Donation Camp: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 125 यूनिट रक्त एकत्रित
सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में लगाया रक्तदान शिविर
Blood Donation Camp: डबवाली,17 सितंबर(सच कहूँ/सुभाष)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में वीरवार को सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत नागरिक अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 125 यूनिट रक्त एकत्रित किया, इनमें 17 लोगों ने पहली बार रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ सीमा मित्तल, मंजू रानी, पार्षद विकास शर्मा, पुलकित जिंदल और संदीप चावला ने पांचों रक्तदाता बिस्तरों पर एक साथ रक्तदान कर किया। एससी आयोग हरियाणा के पूर्व चेयरमैन रविंद्र बलियाला, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरमैन व जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा व मार्केट कमेटी चेयरमैन सतीश जग्गा ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया। नागरिक अस्पताल रक्त कोष प्रभारी डॉ. हरसिमरन गगनेजा के नेतृत्व में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।