Honesty: तारानगर के श्याम लाल इन्सां बने समाज के लिए प्रेरणास्रोत

एक लाख रुपये मिलने पर भी नहीं डोला ईमान, बैंक को लौटाए पैसे

Published On

तारानगर, (सच कहूँ न्यूज)। कहते हैं आज के दौर में ईमानदारी ढूंढे नहीं मिलती, लेकिन राजस्थान के तारानगर के एक डेरा प्रेमी ने यह साबित कर दिया कि गुरु के सच्चे वचनों पर चलने वाले लोग आज भी ईमानदारी को जिंदा रखे हुए हैं। जानकारी के अनुसार तारानगर निवासी डेरा सच्चा सौदा के सेवादार श्यामलाल इन्सां ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है।

श्यामलाल इन्सां ने बताया कि वह बुचावास गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में अपने खाते से 3 लाख रुपये निकलवाने गए थे। बैंक कैशियर ने गिनती में गलती से उन्हें 3 लाख की जगह 4 लाख रुपये दे दिए। श्यामलाल इन्सां ने जब रुपयों की गिनती की तो एक लाख रुपये ज्यादा निकले। इस पर उन्होंने बिना किसी लालच के अपने गुरु पूज्य संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन वचनों को याद करते हुए तुरंत बैंक में वापिस देने का फैसला किया।

श्यामलाल इन्सां वापस बैंक पहुंचे और अतिरिक्त मिले एक लाख रुपये बैंक मैनेजर व कैशियर को सुपुर्द कर दिए। इस ईमानदारी से बैंक स्टाफ ने श्यामलाल इन्सां का आभार व्यक्त किया। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि "धन्य हैं ऐसे गुरु जी, जिनके शिष्य आज भी ईमानदारी को जिंदा रखे हुए हैं।"

About The Author

Related Posts