Seva Sankalp Abhiyan: सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी

सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमिकों को दी योजनाओं की जानकारी

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर-2026 तक चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत श्रम विभाग शामली द्वारा नगर पालिका परिषद कैराना के जनगणना कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तर-प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में श्रमिकों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने पात्र श्रमिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण तथा आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर फैमिली आईडी सृजन का कार्य भी किया गया, ताकि पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने की प्रक्रिया को सुगम बनाया जा सके। कार्यक्रम में श्रमिकों ने योजनाओं से संबंधित जानकारी प्राप्त की और आवश्यक प्रक्रिया में भाग लिया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद कैराना के लिपिक रविंद्र कुमार, श्रम विभाग से मुनव्वर जंग आदि मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts