Vishwakarma Jayanti: कण्डेला में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन

कण्डेला में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन

Published On

कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Vishwakarma Jayanti: गांव कण्डेला में स्थित शिव मंदिर में विश्वकर्मा जयंती का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा से सम्पूर्ण जगत के कल्याण की कामना की गई। गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कैराना ब्लॉक क्षेत्र के गांव कण्डेला में स्थित छोटे शिव मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्य मनोज शास्त्री के द्वारा मंत्रोच्चार करके आहुति डलवाई गई। हवन-यज्ञ के दौरान ग्रामीण मुख्य यजमान की भूमिका में रहे। ग्रामीणों ने भगवान विश्वकर्मा से गोवंशों को लंपी वायरस के प्रकोप से बचाने एवं सम्पूर्ण जगत के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर एडवोकेट सतीश पांचाल, राजेन्द्र जांगड़ा, गौतम डॉक्टर, रामशरण, महकसिंह, प्रमोद, श्यामलाल, सतपाल, तेजपाल, रमेशचन्द, कालूराम, देवेन्द्र, नरेन्द्र आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

 

About The Author

Related Posts