उपायुक्त ने सिविल अस्पताल में स्वच्छता को प्राथमिकता देने के सीएमओ को दिए निर्देश
उपायुक्त ने सिविल अस्पताल में स्वच्छता को प्राथमिकता देने के सीएमओ को दिए निर्देश
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज़)। Sonipat News: उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय के प्रथम तल पर मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी मॉड्यूल को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जल, मानव संसाधन प्रबंधन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की प्रगति की जानकारी ली गई। सिविल अस्पताल में चल रहे विकास कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। एक्सईएन ने बताया कि अस्पताल में चल रहे सभी संबंधित कार्य आगामी 15 दिनों में पूर्ण कर लिए जाएंगे।
उपायुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। जल से संबंधित एजेंडा बिंदुओं की समीक्षा के दौरान मॉडल अमृत सरोवर की फिजिबिलिटी को लेकर डीडीपीओ एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा राठधाना एवं कक्रोई, एसटीपी के एसएमडीए के स्थानातंरण को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में सीएमजीजीए सारिका विनोद, संयुक्त आयुक्त नगर निगम मित्तू धनखड़, डीडीपीओ मनीष मलिक, सीएमओ डाॅ. अलंकृता, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, पब्लिक हेल्थ एक्सईएन गौतम कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।