Jaipur Cleanliness Campaign: जयपुर में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
पत्रिका गेट पर सफाई मित्रों और आमजन ने लिया स्वच्छता का संकल्प
Jaipur Cleanliness Campaign: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। आज नगर निगम जयपुर द्वारा पत्रिका गेट पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जगतपुरा एवं मालवीय नगर क्षेत्र के सफाई मित्रों द्वारा पत्रिका गेट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई एवं स्वच्छता सुनिश्चित की गई।
अभियान में आमजन ने भी सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई। इस दौरान सफाई मित्रों एवं आमजन द्वारा स्वच्छता की शपथ लेकर संकल्प लिया गया कि वे अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने, गंदगी नहीं फैलाने तथा अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के शुभारंभ के अवसर पर सभी ने उत्साहपूर्वक अपनी स्वच्छता में भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया और कहा कि अभियान के दौरान पूर्ण समर्पण एवं सहभागिता के साथ कार्य करते हुए जयपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक शहर बनाने में अपना योगदान देंगे।
