शादी की खुशी में नवदंपति ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पौधारोपण करके साथ मनाईं शादी की खुशी

Published On

रतिया, (सच कहूँ न्यूज)। शादी को यादगार बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से नवदंपति ने विवाह के मौके पर पौधारोपण किया। भुन्दड़वास निवासी बलवान इन्सां पुत्र बलकार सिंहऔर मुदलिया निवासी मनप्रीत कौर पुत्री जरनैल सिंह पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से दिल जोड़ माला डालकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे। विवाह के बाद नवदंपति ने नेचर कैंपेन के तहत पौधा लगाकर अपनी खुशी मनाई।

उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन का आधार हैं और प्रत्येक व्यक्ति को खुशी के अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए। नवदंपति के इस प्रयास ने शादी समारोह में मौजूद लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। उन्होंने पौधे की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। परिवारजनों व उपस्थित लोगों ने नवदंपति के इस पर्यावरण हितैषी कदम की सराहना की।

About The Author

Related Posts