खेड़ा से नरायणगढ़ तक बनने वाली सड़क का विधायक लखबीर सिंह ने रखा नींव पत्थर

मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों से प्रदेश की सड़कों की बदली जा रही तस्वीर: विधायक

Published On

फतेहगढ़ साहिब (सच कहूँ/अनिल लुटावा)। Fatehgarh Sahib News: फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय ने ब्लॉक खेड़ा के अधीन खेड़ा से नरायणगढ़ तक बनने वाली 18 फीट चौड़ी और 4.10 किलोमीटर लंबी सड़क का नींव पत्थर रखा। इस सड़क के बनने से दर्जनों गाँवों को बड़ी राहत मिलेगी और शहीदी जोड़ मेले के दौरान आने वाले लोगों को भी काफी लाभ मिलेगा। विधायक लखबीर सिंह राय ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के प्रयासों से प्रदेश की सड़कों की तस्वीर बदली जा रही है। इसके तहत हलका फतेहगढ़ साहिब की बहुत-सी सड़कों का नवीनीकरण हो चुका है और कई सड़कों को चौड़ा कर 18 फीट किया गया है।

इसी कड़ी के तहत खेड़ा से नरायणगढ़ तक बनने वाली 4.10 किलोमीटर लंबी और 18 फीट चौड़ी सड़क को 3.74 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसके पांच साल के मेंटेनेंस के लिए 19.30 लाख रुपये भी इसमें ही रखे गए हैं। इस सड़क के बनने से खेड़ा, नरायणगढ़, दिवाली खेड़ी, भाईकी और गुरुद्वारा हंसाली साहिब जाने वाली संगत तथा बरास रोजा शरीफ में आने वालों को लाभ मिलेगा। शहीदी जोड़ मेले के दौरान फतेहगढ़ साहिब जाने वाले दर्जनों गांवों के श्रद्धालु भी इसी रास्ते से जाते हैं, जिससे उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा पंजाब की सड़कों का नवीनीकरण करवाया गया है।

इस मौके सरपंचों द्वारा विधायक लखबीर सिंह राय और अन्य आए हुए गणमान्य व्यक्तियों का सम्मान किया गया। इस मौके पर बलजिन्द्र सिंह सरपंच, गुरभगत सिंह, इंदरजीत सिंह सरपंच बरास, अमरजीत सिंह, गुरमीत सिंह, तेजी बरास, रुपिंदर नरायणगढ़, मनप्रीत सरपंच ढोलां, करमजीत सिंह हैप्पी भैणी, हरमेश पुन्निया, अमरिंदर मंडोफल, सुरमुख सिंह झामपुर, हरविंदर सिंह बलाड़ा, विक्रम विक्की ब्लॉक समिति सदस्य, अमरजीत दुबाली आदि भी उपस्थित थे।

Fatehgarh Sahib News
Fatehgarh Sahib News: विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय सड़क का नींव पत्थर रखते हुए। 

About The Author

Related Posts