उद्योगपति राजीव को संस्था ने उत्तर प्रदेश रत्न से किया गया सम्मानित 

उद्योगपति राजीव को संस्था ने उत्तर प्रदेश रत्न से किया गया सम्मानित 

Published On

फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Firozabad News: शिकोहाबाद नगर के सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर शिरकत करने वाले आगरा निवासी पूजा ग्रुप के उद्योगपति राजीव अग्रवाल को लखनऊ के होटल क्राउन प्लाजा में एक कार्यक्रम में यूपी की आवाज पत्रिका की तरफ से यूपी रत्न से सम्मानित किया गया है। इसमें राजीव अग्रवाल के अलावा दो दर्जन अन्य लोगों को प्रदेश रत्न देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जल शक्ति व बाढ़ नियंत्रण विभाग के कैविनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी थे। इस अवसर पर जनपद से पूजा डिटरजेंट एंड केक के मैनेजमेंट डायरेक्टर राजीव अग्रवाल को केबिनेट मंत्री ने उत्तर प्रदेश रत्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उद्योगपति ने कहा कि हम सभी मिलकर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का प्रयास करेंगे।  राजीव अग्रवाल ने बताया कि वो पहले की तरह की लोगों की सामाजिक सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर नगर के समाजसेवियों, व्यापारियों ने उनको संस्था द्वारा दिए गए यूपी रत्न देने पर हर्ष जताया है। बधाई देने वालों में पालिकाध्यक्ष पति राजीव गुप्ता, कृष्णकुमार  खंडेलवाल, वरुण सिंघल, संजीव गर्ग, राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अमृत गर्ग, अतुल गुप्ता, अतुल अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल आदि शामिल हैं।

Firozabad News
Firozabad News: उद्योगपति राजीव को संस्था ने उत्तर प्रदेश रत्न से किया गया सम्मानित 

About The Author

Related Posts